मंडल परिसर में जुटे विचारक, शिक्षा और संविधान की दिशा-दशा पर हुआ मंथन
कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सचिंद्र महतो ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक आनंद मंडल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचर्चा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संविधान पर मंडरा रहे संकट के खिलाफ यह आयोजन संघर्ष का आगाज है।
