चौसा में डिग्री कॉलेज निर्माण की दिशा में बड़ी पहल, डीएम ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण

मधेपुरा/ जिले के चौसा प्रखंड में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार … Read more

मधेपुरा SP का बड़ा फैसला! तीन थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

उल्लेखनीय है कि 11 जून की रात बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में मधेपुरा जिले के अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, रतवारा थानाध्यक्ष साजन पासवान और बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार की मृत्यु हो गई थी। तीनों अधिकारी राज्य पुलिस मुख्यालय में सीसीटीएनएस प्रशिक्षण पूरा कर मधेपुरा लौट रहे थे। इस हादसे में उनके निजी वाहन चालक की भी जान चली गई थी। इस घटना के बाद तीनों थानों के थानाध्यक्ष के पद रिक्त हो गए थे, जिन्हें अब नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से भरा गया है।

सीएनजी और बाइक की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल, एक रेफर

घटना के संदर्भ में जख्मी राजेंद्र सिंह कोदरा भित्ता निवासी ने बताया कि अपने पुत्र सुधीर सिंह एवं नाती के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर से दूध चढ़ाकर वह वापस अपने घर जा रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित सीएनजी से बचने के दौरान घायल हो गए हालांकि इस घटना में घायल उनके नाती एवं पुत्र सुधीर का इलाज कराने अन्य जगह कराया जाने की बात बताई गई.

मधेपुरा ने BPSC 70वीं परीक्षा में लहराया परचम, RDO, RO, SDM और DSP समेत कई पदों पर जिले के प्रतिभाशाली युवाओं का चयन

सबसे चर्चित सफलताओं में मधेपुरा सदर प्रखंड के साहूगढ़ पंचायत स्थित दिवानी टोला निवासी अखिलेश कुमार का नाम शामिल है। किसान दीनदयाल यादव के पुत्र अखिलेश पहले से 68वीं BPSC में चयनित होकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्होंने 70वीं BPSC में सफलता हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) का पद प्राप्त किया है।

BPSC 70वीं परीक्षा में मधेपुरा के शुभम सुमन बने राजस्व पदाधिकारी, घर में जश्न का माहौल

शुभम की प्रारंभिक शिक्षा काफी उत्कृष्ट रही है। उन्होंने वर्ष 2011 में विद्या बिहार, पूर्णिया से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2013 में मिथिला पब्लिक स्कूल, फारबिसगंज (अररिया) से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU), कोलकाता से वर्ष 2020 में बीटेक इन मरीन इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

आटा चक्की चलाने वाले पिता का सपना हुआ साकार, सहरसा के शुभम बने BPSC अधिकारी, 831वीं रैंक लाकर बने ADTO

सौर बाजार प्रखंड के सुहथ पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर चकला गांव निवासी शुभम कुमार के पिता सुरेश कुमार साह एक साधारण किसान हैं। खेती के साथ-साथ वे वर्षों से आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते रहे हैं। सीमित आय और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने बच्चों की शिक्षा से समझौता नहीं किया।

चपरासी के पोते ने रचा इतिहास, किरानी के बेटे ने हासिल की BPSC में सफलता, अब बनेगा राजस्व पदाधिकारी

मधेपुरा के राहुल कुमार ने अपनी लगन, संघर्ष और वर्षों की अथक मेहनत के बल पर यह साबित कर दिया है। जिस परिवार की एक पीढ़ी चपरासी रही, दूसरी पीढ़ी किरानी (क्लर्क) बनी, उसी परिवार का बेटा आज बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर राजस्व पदाधिकारी (RO) बनने जा रहा है।

उगाही करने वालों पर गिरी गाज: मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- “बिना दर्द वाला ट्रीटमेंट जारी, 30 दिन में 60 से अधिक अधिकारियों पर कार्रवाई”

मंत्री ने कहा कि विभाग संभाले उन्हें अभी करीब 30 दिन ही हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में ही 60 से अधिक अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी पाए जाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

निर्धारित मार्ग से ही निकाले ताजिया – सीओ

बैठक में चंदा, पैना, चौसा, कलासन, लौआलगान, घोषई, अरजपुर तथा सोनवर्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों के खलीफाओं ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, ताजिया जुलूस मार्ग, मेले की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर सुझाव दिए।

पल्स पोलियो एवं नियमित टीकाकरण को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

चौसा,मधेपुरा/ कुमार साजन/ आगामी पल्स पोलियो अभियान एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से चौसा प्रखंड कार्यालय … Read more

सिंहेश्वर मंदिर परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सम्पन्न

ज्ञातव्य है कि मंदिर परिसर के समुचित विकास हेतु फूड कोर्ट, धर्मशाला एवं आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के क्रियान्वयन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था।

महाराष्ट्र गए मजदूर का छह माह से कोई सुराग नहीं, परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल

जानकारी के अनुसार, संजय मंडल 18 अक्टूबर 2025 को मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गया था। बताया जाता है कि आलमनगर प्रखंड के रतवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव निवासी विवेक मंडल उसे काम दिलाने के लिए अपने साथ ले गया था। वहां नासिक जिले के मानवर चांदपुर मौसम मार्केट में सेलर का काम मिलने की बात कही गई थी, जिसमें 18 हजार रुपये मासिक वेतन और खाने-रहने की व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था।

मधेपुरा में सोलर क्रांति की पहल: डीएम के नेतृत्व में लगा सोलर मेला, आसान ऋण व त्वरित कनेक्शन पर जोर

मधेपुरा / जिले में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्युत कार्यालय परिसर, मधेपुरा में आज … Read more

जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने की जनसुनवाई, 41 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। कुल 41 आवेदनों पर विस्तार से सुनवाई की गई, जिसमें भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के लाभ, राजस्व एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

एमिटी विश्वविद्यालय पटना में ‘एमिटी फिल्म महोत्सव 2026’ का भव्य आगाज़, युवाओं की रचनात्मकता का उत्सव

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार की विधायक एवं प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि फिल्मों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। उन्होंने मैथिली भाषा में अपने विशेष गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।

मधेपुरा समाहरणालय का 18 अप्रैल को निरीक्षण, प्रमंडलीय आयुक्त करेंगे समीक्षा

प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुक्त पूर्वाह्न 9 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं का निरीक्षण करेंगे। इसमें स्थापना शाखा, सामान्य शाखा, शस्त्र शाखा, विधि शाखा, जिला भू-अर्जन शाखा, जिला पंचायत शाखा, आपूर्ति शाखा, डीपीओ (आईसीडीएस), अभिलेखागार तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सहित अन्य शाखाएं शामिल हैं।

मधेपुरा में ‘जनगणना-2027’ की शुरुआत, मुख्य पार्षद कविता साहा ने की स्व-जनगणना

उन्होंने कहा कि जनगणना सुशासन की आधारशिला है, जो आने वाले वर्षों में विकास योजनाओं, नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 तकनीकी दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल है, जिसमें पहली बार पूर्णतः डिजिटल डेटा संग्रहण और स्व-जनगणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक जारी रहेगी।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एक युवक गिरफ्तार; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला संभावित तनाव

मामले की जानकारी देते हुए पुअनि अंकिता कुमारी ने बताया कि थाना में ड्यूटी के दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता दिखाई दिया। वीडियो में चार युवक एक वाहन पर बैठकर दूसरे धर्म के व्यक्ति के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे थे। यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल ranveer_bihari_00 से पोस्ट किया गया था, जो देखते ही देखते क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: सिविल कोर्ट में तैयारियां तेज, हजारों मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

अब तक कुल 818 मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। विभागवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिजली विभाग से जुड़े 586 मामले, चेक बाउंस के 35 मामले, वन विभाग के 5 मामले और माप-तौल विभाग के 10 मामले निष्पादन के लिए चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा अपराधिक सुलहनीय 3772 मामलों को भी लोक अदालत के लिए चयनित किया गया है, जो इस पहल की व्यापकता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर मधेपुरा में बैंकों के साथ अहम बैठक, आसान ऋण पर जोर

बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि योजना के तहत लाभुकों को सरल एवं त्वरित ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट के लिए ऋण प्राप्त करने हेतु उपभोक्ताओं को केवल कुछ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें शामिल हैं:

न्यू बस स्टैंड के शीघ्र संचालन को लेकर डीएम सख्त, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि न्यू बस स्टैंड को हर हाल में जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि आमजनों को आधुनिक और व्यवस्थित यात्री सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों को छुएगा

सम्राट चौधरी को सरकार में काम करने का एक लंबा अनुभव रहा है और हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व, कार्यशैली तथा सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता को बहुत करीब से देख चुका हूँ। उपमुख्यमंत्री के तौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी ने जिस तरह से सभी घटक दलों के बीच समन्वय बनाकर काम किया,