मधेपुरा। दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल परिसर में कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 की संभावित प्रत्याशी डॉ. वंदना कुमारी के समर्थन में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने की। बैठक में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार, मतदाता संपर्क अभियान तथा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए निजी विद्यालय संघ के जिला एवं प्रमंडलीय अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि यह 14 जिलों वाला व्यापक निर्वाचन क्षेत्र है। सभी जिलों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य किया गया है तथा प्रत्येक बूथ पर बूथ स्तरीय टीमों के माध्यम से चुनावी तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. भूपेन्द्र नारायण मधेपुरी ने कहा कि डॉ. वंदना कुमारी शिक्षित, संघर्षशील, समाजसेवी और प्रभावशाली वक्ता हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि उन्हें सदन में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है तो शिक्षा, समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर के मतदाताओं की सूची तैयार कर उनसे संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि डॉ. वंदना कुमारी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बन रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अभय कुमार ने कहा कि विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों की भागीदारी यह दर्शाती है कि डॉ. वंदना कुमारी ने एक मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है।

पत्रकार संघ की ओर से डॉ. सुलेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन कोशी प्रमंडल के साथ-साथ अन्य जिलों में भी सहयोग करेगा। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि विक्रम कुमार ने कहा कि उनका संगठन पूरी सक्रियता से चुनाव अभियान में भागीदारी करेगा। वहीं कोचिंग संघ के अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के सभी जिलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

नागरिक मंच के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने डॉ. वंदना कुमारी को मंच का समर्थन देने की घोषणा की। लायंस क्लब के जोनल प्रेसिडेंट डॉ. मानव कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. वंदना कुमारी क्लब की सक्रिय सदस्य हैं और समाजसेवा के कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने क्लब की ओर से समर्थन का भरोसा जताया।

बैठक के दौरान भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार ने डॉ. वंदना कुमारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बैठक में डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. यदुवंश कुमार, डॉ. मणिभूषण कुमार, मनोज कुमार भटनागर, रतन कुमार झा, विभा कुमारी, विनोद कुमार मेहता, प्रमोद कुमार, परमवीर मंडल, राजेश कुमार, मो. ताहिर हुसैन, भवानी सिंह, रंजीत कुमार सिंह, डॉ. राजेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, पृथ्वीराज यदुवंशी, नागेश्वर मेहता, इं. राजेश यादव, डॉ. सत्यनारायण मेहता, मनोज कुमार, चन्द्रेश्वर पटेल, सूर्य शिवतम कुमार, मो. सलमान सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे।