मधेपुरा / बबलू कुमार/ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा प्रावस में मधेपुरा पहुंचे जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव युगेश कुशवाहा ने मधेपुरा में पत्रकारों से वार्ता कि इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को विकास पुरुष और निशांत को उर्जावान नौजवान बताया | उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने लगभग 21 वर्षों के कार्यकाल में बिहार में ऐतिहासिक विकास कार्य किये है, उनके विकास कार्यों की चर्चा सिर्फ देश ही नहीं विदेशों में भी होती हैं | उन्होंने अपने सोशल इंजीनियरिंग से समाज के हर तबके तक न्याय और विकास को पहुँचाया है | आम जनता से मिलने-जुलने का उनका अपना एक तरीका रहा हैं | अब जब वे दिल्ली की राजनीत में जा रहे हैं तो बिहार की जनता निशांत में अपना राजनितिक भविष्य देख रही है | बहुत जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री के सुपुत्र निशांत कुमार भी बिहार की जनता से मिलाने के लिए यात्रा शुरू करने वाले हैं | वे पूरे बिहार के आम जनता से मिलाना चाहते हैं और अपने पिता के कार्यों को देख कर उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं | पिता की तरह ही वे युवा इंजिनियर हैं और राजनीति में उनकी इंट्री कर चुके है, बिहार की आम जनता भी अपने इस भविष्य के राजनेता को देखने के लिए पलक बिछाए है | नीतीश के बाद बिहार के भविष्य पर पत्रकारों के सवाल के जबाब में श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार है और एनडीए की सरकार रहेगी |