मधेपुरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान को लेकर विभिन्न शिक्षण-संस्थानों में छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया। शहर के केशव कन्या प्लस टू स्कूल सभागार में छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह सीनियर जज पूजा कुमारी साह ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं। अगर कोई भी व्यक्ति या अन्य लोग स्कूल आने के दौरान गलत व्यवहार करता है तो चाईल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकते है। साथ ही 15100 और 112 पर भी शिकायत दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग सही तरीके से करें। अगर कोई भी व्यक्ति वीडियो कॉल से बात करता है तो आपका फोटो का मिसयूज कर सकता है। एआई के माध्यम से आपके फोटो का दुरुपयोग कर समाज में बदनाम करने का प्रयास किया जा सकता है। अगर इस तरह का कोई भी शिकायत हो तो तुरंत अपने अभिभावक व पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेन दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने पोक्सों एक्ट व किशोर न्याय परिषद के कार्यो को भी रेखांकित किया।
साईबर थाना के दारोगा अजीत कुमार ने सभी छात्राओं से कहा कि मोबाइल से दूरी बनाएं और परिवार से नजदीकी बनाएं। मोबाइल का लत न केवल मानसिक विकास को रोकता है, बल्कि पढ़ाई में बहुत बड़ा बाधक बनता है। साईबर थाना के दारोगा दीपक कुमार ने कहा कि फर्जी पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर ठग आपको कॉल या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी की धमकी देते हैं और पैंसे ऐंठते है, जो डिजिटल अरेस्ट स्कैम कहलाता है। सीपीओ निरज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल जाने और आने के दौरान कहीं कोई परेशानी हो तो पुलिस दीदी व 112 पर नि:शुल्क कॉल कर मदद ले सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या अंशुमाली ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं पढ़ाई पर ध्यान दें, मोबाइल का उपयोग कम से कम करें। उन्होंने सभी छात्राओं को समाज व देश हित में अपने कॅरियर को संवारने की नसीहत दी। समारोह का संचालन करते हुए अधिवक्ता-सह पत्रकार देवेन्द्र कुमार ने सामाजिक बुराईयों से बचने की अपील की। मौके पर शिक्षिका बबीता कुमारी, प्रीति कुमारी, रंजना कुमारी, उमेश कुमार, संजीव कुमार, पंकज कुमार, अविनाश कुमार, बिट्टू कुमार, कुमारी चंदन, टिंवकल कुमारी, दिलीप कुमार, दिलीप राजा, नीलेश राय आदि मौजूद रहे।















No comments yet. Be the first to comment!