मधेपुरा/ उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर की पार्किंग बंदोबस्ती का मामला अब पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है। न्यायालय में दायर वाद के बीच सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति ने पार्किंग बंदोबस्ती रद्द करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।
न्यायालय में मामला लंबित रहने के कारण न्यास समिति ने पार्किंग बंदोबस्ती की प्रक्रिया स्थगित रखने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में न्यास समिति की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में स्पष्ट किया गया है कि न्यायिक वाद लंबित रहने के कारण साइकिल स्टैंड एवं अन्य वाहनों की पार्किंग बंदोबस्ती की निर्धारित तिथि रद्द की जाती है। साथ ही समिति ने यह भी बताया कि तीन वर्षों के लिए सुपरवाइजर, सुरक्षा गार्ड और सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग हेतु 7 जुलाई 2026 को जेम पोर्टल पर प्रकाशित निविदा भी अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी गई है।















No comments yet. Be the first to comment!