• Others
  • सिंहेश्वर मंदिर परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सम्पन्न

    ज्ञातव्य है कि मंदिर परिसर के समुचित विकास हेतु फूड कोर्ट, धर्मशाला एवं आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के क्रियान्वयन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सिंहेश्वर मंदिर न्यास परिसर में आज पर्यटन विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित विकासात्मक योजना के अंतर्गत अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की गई। यह अभियान अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति में पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

    ज्ञातव्य है कि मंदिर परिसर के समुचित विकास हेतु फूड कोर्ट, धर्मशाला एवं आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के क्रियान्वयन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को विधिवत नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर आज नियमानुसार अभियान चलाकर अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया।

    अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य हेतु भूमि पूरी तरह सुरक्षित एवं अतिक्रमण मुक्त हो। पूरी कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

    अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित योजना के पूर्ण होने से सिंहेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।

    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे विकास योजनाओं में सक्रिय सहयोग करें तथा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में अतिक्रमण के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x