अफजल राज, पुरैनी (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले के पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण एवं एनीमिया नियंत्रण अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का संचालन जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (DIO) डॉ. बी.के. गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रखंड की सभी एएनएम को नियमित टीकाकरण, एनीमिया की पहचान, रोकथाम तथा सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. बी.के. गुप्ता ने कहा कि नियमित टीकाकरण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने एएनएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा कोई भी लाभार्थी टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि सभी एएनएम को डोर-टू-डोर सर्वे कर पात्र लाभार्थियों की पहचान करने, टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा एनीमिया से संबंधित जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत टीकाकरण और एनीमिया मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एएनएम रूपम कुमारी, रश्मि कुमारी, प्रियंका कुमारी, श्वेता कुमारी, निभा कुमारी, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, गीता कुमारी, कंचन कुमारी, ममता कुमारी, उषा कुमारी, शबनम कुमारी, सुलेखा कुमारी, नंदनी कुमारी, सरिता कुमारी, कल्पना कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।