मधेपुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में HOLY CROSS SCHOOL, MADHEPURA के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विज्ञान संकाय में तनमय आनंद ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। तनमय की उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने पहले ही प्रयास में प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं JEE Mains एवं NDA में सफलता प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया है।
मानविकी संकाय में दीप आकृति ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में दिव्यांशी ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इसके अतिरिक्त प्रियांशु राज ने 89.4 प्रतिशत, शिवम कुमार ने 89.2 प्रतिशत तथा आदर्श आजाद ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से अभिभावकों एवं शिक्षकों में भी हर्ष का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. गजेंद्र कुमार एवं प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सुखद परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करता रहेगा।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की तथा शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
















No comments yet. Be the first to comment!