मधेपुरा/ जिले के लिए बिहार सरकार द्वारा प्रभारी मंत्री की घोषणा के बाद जिले में खुशी का माहौल है। बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री शीला मंडल को मधेपुरा जिले का प्रभार सौंपा गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही सोशल मीडिया से लेकर आमजन के बीच बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली शीला मंडल अपनी सादगी, शिक्षित व्यक्तित्व और आम लोगों की बुलंद आवाज के रूप में जानी जाती हैं। खासकर महिलाओं, गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए वे लगातार संघर्ष करती रही हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके कार्यों की चर्चा हमेशा होती रही है।
शीला मंडल फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने उन्हें मधेपुरा जिले की जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रभारी मंत्री बनाया है, जिसे लेकर जिले के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शीला मंडल के पति इंजीनियर शैलेंद्र प्रसाद मंडल छात्र जीवन से राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में सेवानिवृत्ति के बाद जदयू के नेता हैं। मधेपुरा में लंबे समय तक अपनी सेवा दे चुके हैं इस दौरान श्रीमती शीला मंडल भी मधेपुरा के लोगों से जुड़ी रही है।
उनके प्रभारी मंत्री बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक यादव, पिछड़ा वर्ग के सदस्य स्वदेश यादव, जदयू जिला अध्यक्ष गुड्डी देवी, जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र पटेल, युवा जदयू नेता आशीष यादव, युवा नेता राहुल यादव, गौशाला सचिव पृथ्वीराज यदुवंशी, आर आर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सह समाजसेवी राजेश राजू जी, संवेदक सह समाजसेवी अमित कुमार बलटन, धानुक सेवक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ मंडल सहित कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
लोगों का कहना है कि शीला मंडल के नेतृत्व में मधेपुरा जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और महिलाओं के साथ-साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की आवाज को मजबूती मिलेगी। नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास के नारे को जमीन पर उतरने का काम करेंगी।














