चौसा,मधेपुरा/कुमार साजन/ आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को चौसा थाना परिसर में सीओ उदयकांत मिश्र की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों एवं गांवों से पहुंचे खलीफा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और मुहर्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में चंदा, पैना, चौसा, कलासन, लौआलगान, घोषई, अरजपुर तथा सोनवर्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों के खलीफाओं ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले जुलूस, ताजिया जुलूस मार्ग, मेले की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर सुझाव दिए। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की।

अध्यक्षता कर रहे सीओ उदयकांत मिश्र ने कहा कि मुहर्रम आस्था एवं अनुशासन का पर्व है। सभी लोग प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि जिन स्थानों पर मुहर्रम के अवसर पर मेला आयोजित होगा, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।बैठक में एसआई , विक्रम कुमार, राजकिशोर कुमार, शैलेन्द्र रंजन मिथिलेश यादव, जरनैल सिंह याहिया सिद्दीकी, मनोवर आलम, सूर्यकुमार पटवे, संजय यादव, गोपाल यादव, अब्दुल गफ्फार, बबलू हुसैन, कुर्बान अली, असगर अली, सीमा गुप्ता, ग्रामीण पुलिस मृत्युंजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सिंह जमशेद नदाफ, कुमोद कुमार,दीपक कुमार,मनोज कुमार,इमदाद आलम, साईं इस्लाम, अबू सालेह सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।