कुमार साजन/चौसा,मधेपुरा/ चौसा थाना परिसर में शनिवार को सीओ उदयकांत मिश्र एवं दरोगा रवि कुमार पासवान की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों की भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान चंदा, पैना, लौवालगान, अरजपुर भटगामा, चौसा तथा कलासन सहित अन्य गांवों के लोग जमीन संबंधी मामलों को लेकर उपस्थित हुए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें सुनते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और आपसी सहमति एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत कुल 10 मामलों का निष्पादन किया।
सीओ उदयकांत मिश्र ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं दरोगा रवि कुमार पासवान ने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई।
जनता दरबार के सफल आयोजन से फरियादियों ने संतोष व्यक्त किया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।















No comments yet. Be the first to comment!