Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

शराब पीकर हंगामा कर रहे दो पियक्कड़ को किया गिरफ्तार

- Sponsored -

मो ० मुजाहिद आलम/कुमारखंड,मधेपुरा/ कुमारखंड पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से रविवार की रात दो नशेड़ी व्यक्ति और दो मारपीट के अभियुक्त को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कुमारखंड गांव वार्ड नंबर 14 निवासी बृजेश कुमार और बिहारीगंज थाना क्षेत्र के केवल कुमार शराब पीकर हंगामा कर रहे थे जिसे गुप्त सूचना पर कुमारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।वहीं थाना कांड संख्या 332/23 मारपीट के नामजद आरोपी रघुनिया गांव वार्ड नंबर 6 निवासी किष्ठू कुमार को घर से गिरफ्तार कर लिया।

जबकि थाना कांड संख्या 340/23 मारपीट के नामजद आरोपी प्रकाश कुमार को रहटा गांव वार्ड नंबर 11 से कुमारखंड पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को मधेपुरा व्यवहार न्यायालय में पेश किया। न्यायालय निर्देश के बाद दोनों पियक्कड़ व्यक्ति को जुर्माना की राशि जमा करने के बाद कोर्ट द्वारा कड़ी हिदायत देते हुए मुक्त कर दिया गया। वहीं मारपीट के नामजद आरोपी किष्ठु कुमार और प्रकाश यादव को जेल भेज दिया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.