मधेपुरा/ ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के संयुक्त तत्वावधान में शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को पटना में आयोजित लोक भवन मार्च में छात्र-नौजवानों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ज्ञान की भूमि नालंदा से अररिया तक शुरू की गई छात्र-नौजवान यात्रा आज मधेपुरा पहुंची।

मधेपुरा के कॉलेज चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता पूर्व नौजवान नेता शंभू क्रांति ने की जबकि संचालन ए आई एस एफ के जिला अध्यक्ष वसीमउद्दीन ने किया। सभा को AIYF के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा, AIYF बिहार के राज्य सचिव मोहम्मद गयासुद्दीन, राज्य अध्यक्ष शंभू देव, AISF बिहार के राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन राज्य संयुक्त सचिव सलमान सिद्धकी, AISF के नेता चार्ली आर्य तथा Aiyf के सोशल मीडिया राज्य संयोजक रूपेश कुमार सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

AIYF के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि देश में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनी हुई है और बड़ी संख्या में नौजवान रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिहार सरकार के 20 लाख रोजगार देने के वादे का उल्लेख करते हुए उन्होंने राज्य में बंद पड़े कल-कारखानों को चालू करने तथा रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की मांग उठाई। उन्होंने भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून की मांग को लेकर नौजवानों से एकजुट होने तथा 28 सितंबर को पटना में आयोजित लोक भवन मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

AIYF बिहार के राज्य सचिव मोहम्मद गयासुद्दीन ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाओं को लेकर आम लोगों में चिंता है। उन्होंने छात्र, नौजवान, मजदूर और किसान सहित सभी वर्गों से अपने अधिकारों के सवाल पर एकजुट होकर शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को पटना पहुंचने की अपील की।

AIYF बिहार के राज्य अध्यक्ष शंभू देव ने कहा कि बिहार के छात्र-नौजवान अपने हक और अधिकारों के सवाल को लेकर संघर्ष को और तेज करेंगे।

AISF बिहार के राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि बिहार में छात्रों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने फीस में वृद्धि, शिक्षा के बढ़ते व्यावसायीकरण और छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षा को आम लोगों की पहुंच से दूर करने की कोशिशों का विरोध किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर बुधमा चौक पर आयोजित सभा को पूर्व छात्र युवा का नेता पवन कुमार ,रमेश कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार एवं मोहम्मद जहांगीर ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि यह यात्रा बिहार के छात्र-नौजवानों के लिए एक उम्मीद की किरण है और उन्हें एक नई दिशा देने का काम करेगी।

इस अवसर पर AIYF मधेपुरा जिला के नेता बुटीश स्वर्णकार, डॉ प्रभात रंजन, रामसेवक यादव, नवीन कुमार, एआईएसएफ के जिला सचिव शुभम स्टालिन, आर्यन कुमार, आशीर्वाद कुमार, मोहम्मद जाहिद, दानिश, सौरभ कुमार, मोहम्मद जियाउद्दीन ,आशीष कुमार, छोटू कुमार ,प्रियांशु कुमार, संदीप कुमार ,श्याम यादव, शंकर कुमार, सूरज कुमार, वैभव कुमार उमेश कुमार मेहता , माधो राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान एवं AIYF-AISF के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AIYF-AISF ने बताया कि नालंदा से शुरू हुई यह छात्र-नौजवान यात्रा बिहार के विभिन्न जिलों से होते हुए अररिया तक जाएगी। यात्रा के दौरान छात्र-नौजवानों के बीच रोजगार, शिक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों एवं अन्य जनसरोकार के मुद्दों को लेकर संवाद कर 28 सितंबर को पटना में आयोजित लोक भवन मार्च में भागीदारी की अपील की गई l