सिंहेश्वर। मधेपुरा। सावन की दूसरी सोमवारी पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद सिंहेश्वर मंदिर में मंगलवार को सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। चार माह से वेतन लंबित होने के कारण नाराज सफाईकर्मियों ने काम रोक दिया, जिससे मंदिर परिसर और आसपास कचरा जमा हो गया। देर शाम डीएम और एसपी सिंहेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर किए गए इंतजामों का जायजा लिया। डीएम ने तत्काल सफाई कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। हालाँकि सिंहेश्वर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी और थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने सफाईकर्मियों से बातचीत की सबों को समझा बुझा कर काम पर वापस कर लिया और स्थिति को सामान्य कर लिया.
चार माह से भुगतान लंबित होने पर सफाईकर्मियों में नाराजगी
सफाईकर्मियों ने बताया कि पिछले चार महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण कर्मियों के सामने आर्थिक परेशानी की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से मंगलवार को उन्होंने सफाई कार्य से खुद को अलग कर लिया। कर्मियों का कहना था कि वे मंदिर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित नहीं करना चाहते, लेकिन वेतन भुगतान में हो रही देरी के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। उनका आग्रह था कि लंबित भुगतान के समाधान की दिशा में जल्द पहल की जाए।
मामले को देखते हुए सिंहेश्वर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी और थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने सफाईकर्मियों से बातचीत की और उन्हें समझाया। बातचीत के बाद देर शाम सफाईकर्मी काम पर लौटने के लिए तैयार हो गए।इस सम्बन्ध में कार्यपालक पादाधिकारी तान्या कुमारी ने बताया कि सफाईकर्मियों से बातचीत के बाद सभी लोग मान गये है सभी लोग काम पर लौट गए है .मधेपुरा नगर परिषद और सिंहेश्वर नगर पंचायत के सफाईकर्मी मिलकर काम कर रहे है.श्रधालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.
कर्मियों के काम पर लौटने के बाद मंदिर परिसर में जमा कचरे को हटाने का काम शुरू किया गया। इससे मंदिर की सफाई व्यवस्था धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।















No comments yet. Be the first to comment!