Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सखी वार्ता का किया आयोजन

- Sponsored -

मधेपुरा/ जिला प्रशासन, मधेपुरा के सौजन्य से शनिवार को जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन एवं वन स्टॉप सेंटर के तहत ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अरार घाट संथाली,शाहपुर में सखी वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सेविका,सहायिका, आशा, जीविका दीदी एवं संथाली टोला के कई महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिला हब फ़ॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के साथ-साथ सरकार द्वारा महिलाएं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत संथाली समुदाय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा सेविका द्वारा पोषण माह के तहत हेल्दी फ़ूड का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार द्वारा मिशन शक्ति योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत अब महिलाएं को वन स्टॉप सेंटर के द्वारा एक छत के नीचे किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाएं को चिकित्सकीय, पुलिस, कानूनी एवं मनो-सामाजिक परामर्श की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा महीलाएँ को सभी योजनाओं का लाभ एक जगह देने के लिए जिला हब फ़ॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन योजना संचालित है। जिसके तहत महिलाएं को आवश्यकता अनुसार अन्य विभागों से समन्वय कर सभी तरह की सुविधा एक ही जगह प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ग्वालपाड़ा मीनाक्षी प्रभा, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका वैशाली कुमारी, सामुदायिक समन्यवक मुन्नी कुमारी,सेविका गुड़िया कुमारी, रूपा देवी, कुमारी रंजू, सुधा कुमारी, सामिल कुमारी, मुन्नी हेम्ब्रम, सुधा कुमारी, सोनम मुर्मू, मंजू सोरेन, ज्योति कुमारी हेम्ब्रम के साथ-साथ कई महिलाएं मौजूद थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.