Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

देश और बिहार में भी सिर्फ कमल ही खिलेगा: हरि सहनी

भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष का हुआ अभिनंदन

- Sponsored -

पुरैनी(मधेपुरा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा है कि जो देश और धर्म की रक्षा की बात करेगा उसे ही अपना मत दें। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों की जड़ है। भाजपा ने मल्लाह के पुत्र को विधान परिषद का नेता प्रतिपक्ष का ताज देकर पूरे बिहार के सहनी और निषाद समुदाय का सिर ऊंचा किया है। विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष श्री सहनी रविवार को उनके सम्मान में अग्रसेन विवाह भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे।

भारत माता का जयघोष करते हुए नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने कहा कि भारत में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लेकर चलने की ताकत दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा में ही है। कहा कि इस बार आलमनगर विधानसभा में निषाद समुदाय सिर्फ कमल पर ही विश्वास करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि इस बार भी देश और बिहार में भी सिर्फ कमल ही खिलेगा। कार्यक्रम को राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य नीलम सहनी, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकुमार सहनी, धर्मेन्द्र कुमार, अजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वदेश यादव, रंजन कुमार रवि, रौशन कुशवाहा, प्रो. अमोल राय, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, सुबोध ऋषिदेव, विजय कुमार विमल, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव चौधरी, मंटू यादव ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

गर्मजोशी से किया गया नेता प्रतिपक्ष का स्वागत:इससे पहले बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी का सहनी चौक पर पश्चिमी युवा निषाद संघ के अध्यक्ष मनोज सहनी की अगुआई में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौके पर प्रखंड महामंत्री धर्मेन्द्र यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र राम, निरंजन झा, अनिता गुप्ता, पवन झा, विलाश शर्मा, महेश सर्राफ, अभिमन्य झा, अमरेश गांधी, मुन्ना पंडित, संतोष सहनी, बिट्टू सहनी, चन्द्रकिशोर सहनी, अरूण सहनी, गीता सिंह, राम सहनी, दिनेश सहनी, मंगल मेहता व अन्य मौजूद थे।

पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए जदयू पंचायत अध्यक्ष : विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रखंड सरपंच संघ अध्यक्ष और पुरैनी सरपंच उमेश सहनी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जदयू जोड़ भाजपा में शामिल हो गए। वह पहले जदयू के पुरैनी पंचायत के अध्यक्ष थे। समारोह में सहनी समुदाय के कार्यकर्ता सहित जिला भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.