• Bihar
  • अब “पासपोर्ट सेवा आपके द्वार” : मधेपुरा में 24 से 26 मई तक लगेगा विशेष पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर

    इस विशेष शिविर का संयुक्त उद्घाटन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन, आईएएस एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिज़वी द्वारा किया जाएगा। शिविर के माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन, सत्यापन एवं संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं अब उनके घर के निकट उपलब्ध होंगी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा “पासपोर्ट सेवा – आपके द्वार” पहल के तहत 24 से 26 मई 2026 तक समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    इस विशेष शिविर का संयुक्त उद्घाटन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन, आईएएस एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, पटना स्वधा रिज़वी द्वारा किया जाएगा। शिविर के माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट आवेदन, सत्यापन एवं संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी।

    उल्लेखनीय है कि जनवरी 2026 में आयोजित पूर्ववर्ती शिविर को नागरिकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें 165 पासपोर्ट आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया था। इसी उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए जिले में पुनः शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार है जब किसी जिले में दूसरी बार पासपोर्ट मोबाइल वैन शिविर लगाया जा रहा है।

    तीन दिवसीय इस शिविर में प्रतिदिन 55 आवेदनों सहित कुल 165 आवेदनों के निष्पादन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक नागरिक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर “Passport Seva Mobile Van Camp, Madhepura” का चयन कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

    क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना द्वारा अप्रैल 2024 से अब तक आयोजित यह 18वां मोबाइल वैन शिविर होगा। बिहार में अब तक ऐसे शिविरों के माध्यम से 2300 से अधिक पासपोर्ट आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जो नागरिक सेवाओं की सुलभता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x