अफजल राज, पुरैनी,मधेपुरा/ स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गणेशपुर दियारा में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 15 अगस्त को विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विभिन्न गतिविधियों का रिहर्सल किया जा रहा है। बच्चे पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापक बबीता कुमारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय में विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है।
वहीं शिक्षक संजय कुमार ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ था। इस दिन देशभर में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जाता है। उन्होंने बच्चों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षक मुन्ना कुमार, जिब्राइल आलम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। बच्चों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर गणेशपुर दियारा स्कूल में बच्चों का रिहर्सल जारी
विद्यालय की प्रधानाध्यापक बबीता कुमारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यालय में विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement















No comments yet. Be the first to comment!