Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर आज चौसा में चलाया गया जागरूकता अभियान

- Sponsored -

मधेपुरा ब्यूरो/लोक भारती सेवा आश्रम मधेपुरा के तत्वावधान में सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत बनाने को लेकर आज चौसा प्रखंड के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय चौसा, रघुनाथ विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय कलासन,गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय अरजपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई तथा बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय में उपस्थित बच्चों ने यह शपथ भी लिया कि लड़कियां 18 वर्ष से पहले और लड़के 21 वर्ष से पहले शादी नहीं करेंगे।इसके लिए वो सभी अपने आस पास के लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास करेंगें।
सेवा आश्रम के डायरेक्टर पंचम नारायण सिंह ने बच्चों की सेहत की रक्षा करने व सरकार द्वारा निर्धारित लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़कियों की उम्र 18 वर्ष होने के उपरांत ही बच्चों को शादी के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में ऐतिहासिक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी ने कहा कि बाल विवाह मानव अधिकारों और गरिमा का हनन है,जिसे दुर्भाग्य से सामाजिक स्वीकृति प्राप्त है। यह सामाजिक बुराई हमारे बच्चों, खासकर हमारी बेटियों के खिलाफ,अंतहीन अपराधों को जन्म देती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सचिव सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने बाल विवाह पर चिंता जताते हुए कहा,कि ‘बाल विवाह वैश्विक स्तर पर एक भयावह बुराई है। हमें मानवाधिकार की हत्या करने वाली इस कुप्रथा का अंत करना ही होगा।’उन्होंने कहा कि बाल विवाह को जड़ से मिटाने के लिए शिक्षा जरुरी है।सभी बच्चे पढ़ाई करें और अपने माता पिता को यह बताए कि कम उम्र में विवाह नहीं करना है।यह कानूनन अपराध है तभी हम सभी बाल विवाह से मुक्त हो पाएंगे।


मौके पर लोक भारती सेवा आश्रम मधेपुरा के डायरेक्टर पंचम नारायण सिंह, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विराट कुमार ,संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुर जी,सचिव सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार,युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नित्तम कुमार गांधी,शिक्षक जवाहर चौधरी,विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयानंद यादव,शिक्षक ब्रजकिशोर प्रसाद, नौशाद आलम, सुभाष चंद्र आजाद,डॉ रविंद्र कुमार यादव,अभिषेक कुमार विद्यार्थी, नमिता कुमारी केसरी,रंजू कुमारी, संजीव कुमार,जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक आशीष कुमार, बंटी कुमार प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार, विजय राम, राजेश कुमार सिंह, ममता कुमारी, विष्णुकांत पासवान, अजय कुमार, मोहम्मद परवेज, परमेश्वरी ऋषिदेव, खुशी कुमारी, नुसरत प्रवीण, पूजा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय अरजपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक लाल बिहारी यादव, प्रदीप कुमार,प्रणव कुमार पंकज, परमानंद कुमार मंडल,रवि कुमार शाह समेत दर्जनों की संख्या में बच्चे शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.