सांसद आदर्श ग्राम पंचायत बालम गढ़िया में सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन
इस परीक्षा में ग्राम गढ़िया सहित आसपास के क्षेत्रों से 350 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना, उनकी बौद्धिक क्षमता का आकलन करना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
