• Bihar
  • मंडल कारा में कैदियों की सुविधाओं की हुई समीक्षा, जिला जज ने दिए जरूरी निर्देश

    मधेपुरा/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने गुरुवार को मंडल कारा मधेपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की . निरीक्षण क्रम में जिला जज ने जेल के रसोईघर का जायजा लिया,


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement


    मधेपुरा/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे ने गुरुवार को मंडल कारा मधेपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की .

    निरीक्षण क्रम में जिला जज ने जेल के रसोईघर का जायजा लिया, जहां कैदियों के लिए तैयार एवं पक रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की उपलब्धता और पकाने की प्रक्रिया पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

    इसके बाद जिला जज वृद्ध कैदी वार्ड और महिला कैदी वार्ड में पहुंचे। ठंड के मद्देनजर उन्होंने कैदियों के बीच कंबलों का वितरण किया और उनसे सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल में बंद सभी कैदियों को मानवीय आधार पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा विशेष रूप से वृद्ध एवं महिला कैदियों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए।

    जिला जज ने जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक एवं सहायक कर्मियों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और स्टोर रूम में उपलब्ध दवाइयों की जांच की। इस दौरान दवाइयों की उपलब्धता, एक्सपायरी तिथि और रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

    इससे पूर्व मंडल कारा परिसर में पहुंचने पर जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश का बुके भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

    निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नूतन कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव पूजा कुमारी साह, चीफ एलएडीसीएस सीपी चंदन, त्रिपुरारी सिंह, विपिन कुमार, ब्रह्मदेव कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।