शंकरपुर,मधेपुरा/ प्रखंड क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत के वार्ड 8 कुलानंद चौक पर नव वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय आजाद मेमोरियल क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन किया जा रहा है क्रिकेट टूनामेंट के पहला दिन पूजा पल्लवी ( मुखिया) पारस मणि आजाद,विष्णु अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव,अर्जुन यादव,अमित,विदुर जी,अनिल सरदार, वार्ड सदस्य गणिता देवी,चंद्रिका के द्वारा संयुक्य रूप से दीप प्रजवलित कर और फीता काटकर टी-20 मैच का सुभारम्भ किया गया. इस दौरान मुखिया पूजा पल्ल्वी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि समय समय पर इस तरह के खेल का आयोजन होना जरुरी है. सुदूर देहात के बच्चो मे भी क्रिकेट मैच खेलने का ललक बढ़ता है और यही बच्चे भविष्य मे गॉव से लेकर राष्ट्रीय तक को गौरवान्वित करते आया है. मैच के पहला दिन गिद्धा और कुसहा के बिच टॉस किया गया जिसमे गिद्धा ने बॉलिंग करने का निर्णय लिया. कार्यक्रम का व्यवस्था एस एल पी ग्रीन पीस फाउंडेशन पटना के द्वारा किया गया है क्रिकेट मैच के दौरान भारी संख्या मे खेल प्रेमियों ने पहुंचकर क्रिकेट मैच का आनंद लेते नजर आये.