मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 11 बेंचों में मामलों की सुनवाई, जिला जज ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज बलराम दुबे ने कहा कि लोक अदालत न्याय पाने का एक सरल, सस्ता और त्वरित माध्यम है। इसमें आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाता है, जिससे दोनों पक्षों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है।
