मधेपुरा/ सदर अस्पताल परिसर में एसीसी अदानी ग्रुप की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 13 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

रक्तदान शिविर में इंजीनियर राहुल, अतेंद्र कुमार झा, मोहम्मद आसिफ, पंकज कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, शमशेर आलम, गोलू कुमार सिंह, छोटू कुमार सिंह, ज्योति कुमारी, मोहम्मद मुन्ना आलम, ललन कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम की देखरेख सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सचिन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रिंस कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक नवनीत चंद्र ने की। वहीं प्रयोगशाला प्राविधिकों की टीम, जिसमें श्री ज्ञान, राजकुमार पुरी सहित अन्य कर्मी शामिल थे, ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अस्पताल प्रशासन ने रक्तदाताओं के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। शिविर के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया गया।