मधेपुरा। जिला अधिवक्ता संध के अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों को लेकर अधिवक्ताओं ने अपना-अपना नामांकन शुरु कर दिया है। निर्वाची पदाधिकारी कृतनारायण यादव और उप निर्वाची पदाधिकारी धरणीधर सिंह के सामने अध्यक्ष, महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव आदि पदों के लिए तीन दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए अवध किशोर यादव, राजकिशोर यादव और ओमप्रकाश टू ने पर्चा दाखिल किया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश प्रसाद, नरेश कुमार भगत और सीताराम पंडित शामिल हैं।

महासचिव पद के लिए अधिवक्ता सदानंद यादव, गणेश कुमार उर्फ हेलो और संजीव कुमार ने अलग-अलग पर्चा दाखिल किया। जबकि कार्यकारिणी पद के लिए अक्षुदेव, राहुल कुमार, प्रकाश मल्लिक, राजा विभुति, कुणाल कुमार, विनोद कुमार, मुसहरु शर्मा, विमल किशोर मिश्र, हरिचंद्र प्रसाद यादव, राजेन्द्र सिंह, सुकेश कुमार, अर्जुन कुमार व श्रवण कुमार ने पर्जा दाखिल किया है। सहायक सचिव पद के लिए अधिवक्ता अर्जुन कुमार,संजीव कुमार संजू, सत्यनारायण यादव, संयुक्त सचिव के लिए राजकुमार गोपाल, अनिल कुमार, जगदीश राम, जयनारायण यादव, कौशल कुमार, मिथिलेश कुमार, चंद्रशेखर कुमार ने पर्चा दाखिल किया।

ऑडिटर पद के लिए निर्मल कुमार, संतोष मानव, नवीन कुमार, सचिन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्मल कुमार निर्मल, विजय कुमार, सुनील कुमार सिंहा, कौशल किशोर सिंहा प्रमुख रुप से शामिल है। नामांकन पर्चा दाखिल करने के दौरान निर्वाची पदाधिकारी व उपनिर्वाची पदाधिकारी द्वारा सभी प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। मालूम हो कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर 6 नवंबर को मतदान निर्धारित है।