मधेपुरा/ 32वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 में स्टेट अवार्डी के रूप में चयनित होने पर शिवनंदन प्रसाद मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधेपुरा के बाल वैज्ञानिक शिवम कुमार को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार एवं साइंस फॉर सोसाइटी बिहार के जिला सह क्षेत्रीय समन्वयक कृष्ण कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार रमन, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉo संतोष कुमार, शिक्षक और शिक्षकाएं ने संयुक्त रूप से शिवम कुमार को अंगवस्त्र, बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने शिवम कुमार की मार्गदर्शक शिक्षिका अमृता कुमारी एवं जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय को भी अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने इस सफलता में शिक्षिका के मार्गदर्शन एवं योगदान की सराहना की।

शिवम कुमार की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है कि वे पिछले वर्ष उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकला के पूर्व छात्र रह चुके हैं। इसी विद्यालय से उन्होंने द्वितीय बिहार बाल विज्ञान कांग्रेस में भी स्टेट अवार्डी का गौरव प्राप्त किया था। उनकी इस निरंतर सफलता पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चकला के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉ. संतोष कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कहा कि शिवम कुमार की यह सफलता न केवल उनके विद्यालय और शिक्षकों के लिए, बल्कि पूरे मधेपुरा जिले के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण परिवेश के अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।