मधेपुरा/ मधेपुरा की प्रभारी मंत्री सह विज्ञान एवम् प्रोद्योगकी मंत्री बिहार सरकार शीला मंडल 19 मई (मंगलवार) को मधेपुरा के तीन प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेंगी और इस मौके पर शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं से रूबरू होंगी|
बिहार सरकर के मंत्री मंडल सचिवालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक सूबे के सभी जिले में 19 मई को एक साथ सहयोग शिविर का आयोजन होना है जिसमें प्रभारी मंत्री और सचिव को शामिल होने के लिए कहा गया है । इसी पत्र के आलोक में प्रभारी मंत्री शीला मंडल गम्हरिया सदर पंचायत, सिंहेश्वर के सुखासन पंचायत और मधेपुरा के भदौल – बुधमा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेंगी |

बता दें की बीते 15 मई को बिहार सरकर के मंत्री मंडल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के द्वारा शीला मंडल को मधेपुरा का प्रभारी मंत्री बनाया गया | प्रभारी मंत्री के रूप में यह उनका पहला दौरा है जिसे लेकर पार्टी और गठबंधन के नेताओं के साथ साथ आम लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है | श्रीमती मंडल का मधेपुरा से ख़ास लगाव रहा है वे अपने परिवार के साथ यहाँ लम्बे समय तक रही हैं | उनके पति ई. शेलेन्द्र मंडल लम्बे समय तक यहाँ सेवा में रहे हैं |

बता दें कि बिहार सरकार द्वारा आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ लगा रही हैं। इन शिविरों के माध्यम से ब्लॉक, अंचल और थानों से जुड़े मामलों का मौके पर ही निपटारा करने की कोशिश होगी। विशेष परिस्थिति में 30 दिनों के भीतर शिकायत निपटाने की बात कही जा रही है।