• Bihar
  • मधेपुरा को बड़ी सौगात: आर.आर. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल को CBSE से 12वीं तक की मान्यता

    मधेपुरा/ जिले के लिए एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। सदर प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-2, पश्चिमी बाईपास स्थित आर आर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं कक्षा तक की मान्यता प्रदान कर दी गई है। इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में खुशी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के लिए एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। सदर प्रखंड के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-2, पश्चिमी बाईपास स्थित आर आर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 12वीं कक्षा तक की मान्यता प्रदान कर दी गई है। इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है।

    विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार ‘राजू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में CBSE की टीम द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल को सभी आवश्यक मानकों पर खरा पाया गया, जिसके बाद बोर्ड ने 12वीं तक की मान्यता दे दी। उन्होंने इसे पूरे मधेपुरा जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

    उन्होंने कहा कि विद्यालय अपनी स्थापना के समय से ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। मधेपुरा जैसे छोटे शहर में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय का लक्ष्य रहा है। इसी समर्पण का परिणाम है कि जिले का यह पहला विद्यालय बन गया है जिसे पहली ही बार में CBSE से 12वीं तक की मान्यता प्राप्त हुई है।

    विद्यालय में बच्चों के विकास के लिए खेल-कूद, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निदेशक ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में विद्यालय को और अधिक आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि मधेपुरा के बच्चों को अपने ही जिले में विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सके।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x