• Others
  • युवा साहित्यकार संजय कुमार सुमन हुए “बेस्ट अटल गौरव अवॉर्ड 2024″से सम्मानित

    मधेपुरा प्रतिनिधि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय वाईएमसीए सम्मेलन कक्ष जयसिंह मार्ग, नई दिल्ली में ग्रेस इंडिया एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मधेपुरा जिले के चौसा निवासी साहित्यकार,समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार सुमन को “बेस्ट अटल


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा प्रतिनिधि
    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय वाईएमसीए सम्मेलन कक्ष जयसिंह मार्ग, नई दिल्ली में ग्रेस इंडिया एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मधेपुरा जिले के चौसा निवासी साहित्यकार,समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार सुमन को “बेस्ट अटल गौरव अवॉर्ड 2024″से सम्मानित किया है। श्री सुमन के इस सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है।

    मालूम हो कि श्री सुमन पिछले 31 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पर्यावरण, सामाजिक कुप्रथा जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज, नशा मुक्ति के विरुद्ध समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करते रहे हैं। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आधे दर्जन ऑनरेरी डॉक्टरट्रेट की उपाधि पा चुके हैं।श्री सुमन सामाजिक हितार्थ कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका अहम योगदान रहा है।लगातार पौधारोपण कर रहे हैं।इनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर ग्रेस इंडिया एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसडी मेहता रत्नम एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय कुमार “बेस्ट अटल गौरव अवॉर्ड 2024” से श्री सुमन को सम्मानित किया है।
    श्रीसुमन के सम्मानित होने पर युवा समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, मनोज शर्मा, आशीष कुमार,मुकेश मंडल निशाद, शिक्षक गौतम कुमार गुप्त, गोविंदा कुमार,अमीमी आलम, सुभेश विद्यार्थी,प्रमेंद्र कुमार सिंह,मो अजहरुद्दीन, जदयू नेता नित्तम कुमार गांधी समेत दर्जनों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।