Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

हजारों भक्तों ने निकाला कलश यात्रा, जयघोष से गुंजयमान हुआ क्षेत्र

- Sponsored -

मधेपुरा/ शंकरपुर प्रखंड स्थित बसंतपुर बड़ी दुर्गा मंदिर से नवरात्र के प्रथम दिन आस पास पंचायतों के हजारों भक्तों ने कलश यात्रा निकाली जिसमें मां दुर्गा का जयकारा लगाया गया। शोभा यात्रा में अधिकांश महिलाएं एवं युवतियों को देखा गया जो अपने सिर पर कलश लेकर मां भगवती का जयकारा लगा रहीं थी। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बसंतपुर बड़ी दुर्गा मंदिर की अध्यक्ष वो समाजसेवी प्रीती यादव ने शोभा यात्रा को रवाना करने से पूर्व कहा कि मां दुर्गा आदि शक्ति हैं एवं इन्हीं के आशीर्वाद से पुरे संसार की श्रृष्टि शक्तिमान होती है। जो भी भक्त मात्र नवरात्र में मां का पूजा अर्चना तन मन से करेगा उन्हें साक्षात मां का आशीर्वाद मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खासकर बसंतपुर वाली मां की महिमा अपरमपार है साथ ही यह मंदिर मां का साक्षात निवास स्थान है जो दिल से मांगो मिलेगा। शोभा यात्रा लगभग चार पांच किलोमीटर तक चलता रहा और मां भगवती के जयकारा से पूरा समाज भक्ति से ओतप्रोत हो गया। मौके  पर मंदिर समिति के सचिव चंदेश्वरी यादव, संरक्षक सुनील, कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव  एवं संयुक्त सचिव अजय निराला शोभा यात्रा को सफल बनाने में लगे रहे।

मौके पर संरक्षकमणोज यादव, कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शैलेंद्र, प्रमोद चौधरी, प्रलाध, कुंदन समेत दर्जनों मां दुर्गा समिति के सदस्यगण कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Comments are closed.