फारबिसगंज,अररिया/ प्रखंड के सैफगंज में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बाइक (संख्या BR 38 Z 8814) पर सवार दोनों युवक फारबिसगंज से रानीगंज की और जा रहे थे।  इसी दौरान  सैफगंज में रानीगंज से आ रहे ट्रक (संख्या BR 11 GF 6356) से जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में बाइक चालक राजा ठाकुर (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता—सुबोध ठाकुर घर पिठौरा, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार सुशांत सिंह  गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर 112 की टीम के हवाले कर दिया।वहीं स्थानीय मुखिया दिलीप कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को नजदीकी अस्पताल भेजवाया और परिजनों को घटना की सूचना दी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।