Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

विधायक नरेंद्र नारायण यादव के खिलाफ हुए कई पार्टी नेता,दिया इस्तीफ़ा

👉दो दर्जन जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए विधायक पर लगाया मनमानी करने का आरोप

- Sponsored -

आलमनगर,मधेपुरा/आलमनगर विधानसभा के विधायक नरेंद्र नारायण यादव के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र के अपने ही जदयू कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश अब तक लगभग दो दर्जन जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए विधायक पर लगाया मनमानी करने का आरोप लगाया। पंचायत अध्यक्षों ने भी छोड़े अपने पद।

विज्ञापन

विज्ञापन

आलमनगर विधानसभा के विधायक नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा एवं कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर विधायक के मनमानी से परेशान होकर पार्टी के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दिया। बस किया था इनके समर्थन में जदयू नेता राजकिशोर साह, कपिल देव पासवान,पवन कुमार राम ,मिथिलेश कुमार ,प्रमोद कुमार राम ,सनी कुमार, मुकेश यादव ,वकील राय, भावेश यादव ,इंदु देवी ,प्रतिमा देवी, पवन कुमार ,सतीश कुमार सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने भी पद एवं प्राथमिक सदस्य इस्तीफा देकर स्थानीय विधायक के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। पार्टी से त्यागपत्र देने वाले सभी कार्यकर्ताओं में अपने ही विधायक के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है ।

गौरतलब हो कि हाल के दिनों में स्थानीय विधायक के मनमानी एवं प्रखंड अध्यक्ष के चयन में एक पक्षीय मदद का आरोप लगाया गया है।पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय के नेतृत्व में आक्रोशित जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में लगे जदयू के बोर्ड पर निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष का नाम मिटाते हुए विधायक को एक पत्र लिखकर विरोध व्यक्त करते हुए बताया गया कि निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष को दूसरे जगह प्रखंड कार्यालय के लिए जगह खोजने के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय आने पर अप्रिय घटना घटने की धमकी तक दी गई। जिसके बाद से पार्टी में वर्चस्व का विवाद छिड़ गया है। आलमनगर में जदयू दो गुटों में बंट चुकी है। एक गुट निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह के समर्थन में है वही दूसरा गुट पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय का समर्थन कर रहा ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.