मधेपुरा। आदर्श विकास सोसायटी, मधेपुरा नगर परिषद की तीसरी बैठक रविवार को विमेंस कॉलेज, कौशल्या ग्राम, मधेपुरा स्थित वार्ड नंबर-02 के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वार्ड-02 के विकास, नगर की बुनियादी सुविधाओं में सुधार, सोसायटी के विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सोसायटी को और अधिक प्रभावी बनाकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता आदर्श विकास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश बाबू ने की, जबकि संचालन युवा नेता पंकज यादव ने किया। बैठक में सोसायटी के गठन, संगठन के विस्तार तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखे। सभी सदस्यों ने नगर के विकास में आम नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
पूरे नगर परिषद को स्वच्छ एवं विकसित बनाने का लक्ष्य
बैठक को संबोधित करते हुए मधेपुरा महाविद्यालय, मधेपुरा के संस्थापक प्राचार्य डॉ. अशोक यादव ने आदर्श विकास सोसायटी के उद्देश्यों एवं भविष्य की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सोसायटी का उद्देश्य केवल किसी एक वार्ड के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में पूरे मधेपुरा नगर परिषद को स्वच्छ, साफ-सुथरा, सुंदर एवं विकसित नगर बनाने के लिए नगरवासियों को एकजुट करना है।
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, नाला, साफ-सफाई एवं कचरा निष्पादन जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए जनता की सहभागिता बेहद जरूरी है। जब आम नागरिक अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे, तभी नगर के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।
सड़क, बिजली, पानी और सफाई जैसी समस्याओं पर उठेगी आवाज
बैठक में निर्णय लिया गया कि आदर्श विकास सोसायटी नगर परिषद क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ आम नागरिकों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगी। हर घर तक सड़क, बिजली एवं पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं नगर प्रशासन के समक्ष प्रभावी तरीके से आवाज उठाई जाएगी।
इसके अलावा नालियों की समस्या, नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन एवं नगर की अन्य समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर उठाने पर सहमति बनी। सदस्यों ने कहा कि नगर के विकास के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
सड़क से सदन तक संघर्ष को जनअभियान बनाने पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मधेपुरा नगर परिषद की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर युवा नेता पंकज यादव एवं कुमारी विनीता भारती लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहे हैं। अब उस संघर्ष को और व्यापक एवं मजबूत बनाते हुए आम नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ने की आवश्यकता है।
वक्ताओं ने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सकारात्मक पहल करनी होगी। आदर्श विकास सोसायटी इसी दिशा में नगरवासियों को एक मंच पर लाकर विकास एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।
रूद्रनारायण यादव बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष
बैठक के दौरान आदर्श विकास सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रूद्रनारायण यादव के नाम की घोषणा की गई। सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सोसायटी के संगठनात्मक विस्तार एवं जनहित के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सोसायटी के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने, नगर की समस्याओं को चिह्नित करने तथा आगामी दिनों में विकास एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा की।
सैकड़ों सदस्य एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद
बैठक में महाकांत यादव, धीरेन्द्र कुमार यादव, किशोर कुमार, जयनारायण पंडित, डॉ. विनय कुमार विश्वकर्मा, अनोज कुमार, तरुण यादव, संतोष कुमार, उग्रनारायण यादव, पांडव कुमार, सत्यनारायण यादव, रमन कुमार, हेमंत राज, नितीश कुमार, प्रो. कैलाश मंडल, अजय कुमार, नरसिंह पांडे, जीतेन्द्र कुमार, जगदीश यादव, ऊपर प्रसाद, दिलीप कुमार, गुड्डू कुमार, अमरेश कुमार, चंद्र भूषण कुमार, पिंकू कुमार, सरोज कुमार, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, सुधीर कुमार सुधांशु, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार साह, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सिंटू कुमार, सुरेश यादव, सुशील कुमार सुमन, रमेश रमन, विकास कुमार, नव नंदन मेहता, चन्द्रमाहान गुप्ता, शंकर शर्मा, अरुण कुमार, आनंद रंजन, कृष्ण कुमार, बालकृष्ण यादव, अरविन्द कुमार यादव, शम्भू कुमार यादव, बिमल किशोर यादव, डॉ. अजय कुमार, गोपाल यादव, अजय कुमार, संतोष कुमार, डॉ. अशोक यादव, राजेश कुमार, राहुल शर्मा, नीतीश कुमार, कौशल कुमार, रामनरेश कुमार, रामचंद्र यादव, शशि शंकर यादव, डॉ. प्रिंस प्रतोष, राजेश कुमार यादव, प्रभाष कुमार, मनोज कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सदस्यों ने आदर्श विकास सोसायटी को मजबूत बनाने तथा मधेपुरा नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के संकल्प को दोहराया।















No comments yet. Be the first to comment!