Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा : रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का गम्हरिया में किया गया आयोजन

- Sponsored -

राजीव कुमार@गम्हरिया,मधेपुरा

गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित बाढ़ राहत शेड में शुक्रवार को कृषि विभाग आत्मा योजना अंतर्गत रवि कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गम्हरिया प्रखंड उप प्रमुख रंजू देवी,प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीशा कुमारी, अंचलाधिकारी बुची कुमारी एवं सहायक निदेशक रसायन मधेपुरा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने रवि फसल गेहूं ,मक्का ,मसूर के लक्ष्य के बारे में विस्तार से बताया। कृषि समन्वयक पवन कुमार के द्वारा कर्मशाला में मौजूद किसानों को बताया गया कि मक्का को वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर कम लागत में अधिक पैदावार कैसे होती है। कृषि समन्वयक ने मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक विधि से गेहूं एवं मक्का का खेती करने से किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा होगा और समय का भी बचत होगा ।

कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के वैज्ञानिक डॉ आरपी शर्मा के द्वारा फसल में लगने वाले रोग कीट व्याधि के नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जीरो टिलेज विधि से गेहूं करने के टिप्स भी किसानों को दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास कुमार सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक के द्वारा किया गया।

कर्मशाला में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र यादव,मुखिया प्रतिनिधि डॉ अरुण कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, युवा नेता अरुण कुमार, रविशंकर कुमार, प्रभुनारायण मेहता, लेखापाल अजीत कुमार, अमलेश कुमार, चंदन कुमार, उदय कुमार,मोहम्मद सदरे आलम, मनोज कुमार,मणिकांत कुमार सहित गम्हरिया प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि एवं दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित होकर वैज्ञानिकों के द्वारा बताए जा रहे टिप्स को सुना।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.