Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

भारत नेपाल मैत्री शांति सद्भावना दूत के सम्मान में आयोजित हुई समारोह

👉🏻अंग वस्त्र और पाग से नवाजे गए नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कलमकार 👉🏻महिला पत्रकारों के लिए पत्रकार जगत में कई चुनौतियां होने के बावजूद उनकी उपस्थिति काबिले तारीफ– अंसुईया देवी

- Sponsored -

कोसी टाइम्स ब्यूरो,मधेपुरा/नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मधेपुरा इकाई के भारत नेपाल मैत्री दल के शांति सद्भावना दूत के सम्मान में उदाकिशुनगंज नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा डाँ भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय सह कला भवन सभागार में नगर परिषद अध्यक्ष अनसूईया देवी की अध्यक्षता में रविवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम का संचालन “मैं हूँ उदाकिशुनगंज” के संस्थापक सह समाजसेवी बसंत कुमार झा के द्वारा किया गया।

अभिनंदन समारोह के दौरान सर्वप्रथम नेशनल जर्नलिस्ट के नव मनोनित महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रियंका कुमारी को मिथिला पद्धति के अनुसार नगर परिषद के मुख्य पार्षद अंसुईया देवी ने माला, पाग एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। तत्पश्च्यात मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कर्ण कुमार मिश्रा उर्फ टिप्पु मिश्रा के द्वारा प्रदेश कमिटी, कोसी प्रमंडलीय कमिटी एवं जिला कमिटी के सदस्यों को माला, पाग एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य पार्षद अंसुईया देवी ने कहा कि कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में भी महिला का आगे आना ये गर्व की बात है। महिला पत्रकारों के लिए पत्रकार जगत में कई चुनौतियां हैं इसके बावजूद महिला की उपस्थिति काबिले तारीफ है। जो महिलाएं सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदहारण। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हो रहें हैं। इसी का परिणाम हैं कि आज महिलाएँ पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति के रूप में अपना परचम लहरा रही हैं। और आज इस समारोह में महिला पत्रकार की उपस्थिति काबिले तारीफ है। जो महिला सशक्तिकरण को मजबूत और सफलता की ओर इशारा कर रहा है। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ से हटकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ जन समस्याओं को उठाने वाले समाज हित में कार्य करने वाले पत्रकारों का मान सम्मान सदियो से होती आई है और होती रहेगी। पत्रकारिता को निरपेक्ष होकर किया जाए तो हमारा समाज निर्मल हो जाएगा। समारोह को संबोधित करते हुए एनजेए के मधेपुरा जिलाध्यक्ष डॉ. सुलेंद्र कुमार ने कहा कि भारत नेपाल मैत्री दल के प्रतिनिधि को उदाकिशुनगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद द्वारा सम्मानित किया जाना एनजेए पत्रकारों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने भारत नेपाल यात्रा का अनुभव, सुखद एहसास का विस्तृत रूप से जिक्र करते हुए सबके साथ साझा किया।

कोसी प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर कुमार ने पत्रकार को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एनजेए नारी सशक्तिकरण को धरातल पर लाने को लेकर भी प्रयासरत है।

एनजेए के मधेपुरा जिला संरक्षक चंदन कुमार ने पत्रकार को निर्भय एवं निष्पक्ष होकर अपनी कलम को सही दिशा दशा देने का आह्वान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोषाध्यक्ष रविकांत कुमार संचार कर्मी ने कहा कि ब्रह्मांड के आदि पत्रकार देवर्षि नारद मुनि ने जिस तरह विश्व में शांति स्थापना के लिए यश अपयश की चिंता किए बिना निस्वार्थ पुरुषार्थ दिखाया हम सबको भी उसी तरह  देवर्षि नारद के राह पर चलकर अपने गांव, समाज और देश में शांति की स्थापना कर सकते हैं।

प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि संवाद जब निरंतर होता है तो पत्रकारों का सम्मान भी होता है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के मैत्रीपूर्ण मधुर संबंध को लेकर आने वाली अनेक चुनौतियों के प्रति भी पत्रकार समुदाय अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा पत्रकारिता प्रतिरोध की आवाज होती है, आलोचना की आवाज होती है, शासन और सत्ता से सवाल पूछने की आवाज होती है। वो आवाज इस दौर में खतरे में है। पर मैं कोशिश करूंगा कि मेरे जीते जी वो आवाज बंद न हो।

महिला प्रकोष्ठ की नव मनोनीत प्रदेश सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों का बहुत बड़ा स्थान माना जाता है। वर्तमान समय में पत्रकारों के कंधों पर समाज को दिशा देने का बहुत बड़ा दायित्व है। इसलिए लोक कल्याण की भावना से पत्रकारिता करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा इस सम्मान ने मेरी जिम्मेदारी बढ़ा दी है। मैं कोशिश करूंगी की मैं इस जिम्मेदारी को और बेहतर ढंग से निभा पाऊं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनवरत प्रयासरत रहूंगी।

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि टिप्पू मिश्रा ने कहा कि मीडिया समाज में केवल सूचना पहुंचाने तक सीमित ना रहे अपितु सही दिशा में सोचने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकारिता का मूल सिद्धांत सकारात्मकता रहा है समाज से बुराई का अंत हो, कटुता समाप्त हो और सर्वजन हिताय समाचार लिए जाएं यही आदर्श पत्रकारिता का अंतिम उद्देश्य होना चाहिए।

मौके पर एनजेए के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुशवाहा, राजीव कुमार, निरंजन कुमार, रंजीत सिंह, जिला महासचिव डाॅ. संजय कुमार, संयुक्त सचिव आदर्श कुमार, वसीम अख्तर, अभिषेक आचार्य, डाॅ. सविता नंदन, पत्रकार रुपेश कुमार, बिनोद विनीत, प्रवीर कुमार बनर्जी, रणधीर कुमार, रजनीकांत ठाकुर, प्रिंस कुमार मिट्ठू, प्रदीप आर्या, अमित कुमार, विकास अकेला, रणजीत कुमार, प्रभाष यादव, रमण कुमार, अवधेष आर्या, अजय कुमार, शंकर कुमार आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.