Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

तीन दिवसीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण

आगामी 10 मार्च से 12 मार्च तक तीन दिवसीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा

- Sponsored -

मधेपुरा ब्यूरो/अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गायत्री परिवार चौसा द्वारा आगामी आगामी 10 मार्च से तीन दिवसीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रखंड मुख्यालय चौसा स्थित जनता उच्च विद्यालय मैदान में किया जाएगा। जिसे लेकर आज सोमवार को यज्ञ स्थल पर भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण समारोह संपन्न किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम उप प्रमुख शिला दीक्षित, प्रतिनिधि जर्नल सिंह,चौसा पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव द्वारा किया गया।
गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा हवन कार्यक्रम में मंत्रो उच्चारण के साथ आहुतियां दी गई ।विधि-विधान पूर्वक भूमि की पूजा की गई। इस दौरान पंडित प्रमोद प्रियदर्शी, परिवार्जक चक्रधर मेहता, गोपाल साह द्वारा सभी कर्मकांड,भूमि पूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम वैदिक मंन्त्रोचारण के साथ किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिवार्जक चक्रधर मेहता ने बताया कि मां गायत्री सदबुद्धि की देवी है। जो मनुष्यों में सदगुण व ज्ञान का संचार करती है। गायत्री मंत्र मंत्रों में महामंत्र है। जिसके जप से मनुष्य के अंदर दुर्गुणों
का नाश होता है तथा सदगुण आते हैं। मनुष्य का कल्याण होता है।उन्होंने कहा कि आगामी 10 मार्च से 12 मार्च तक तीन दिवसीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा।जिसे लेकर भूमि-पूजन किया गया है।10 मार्च को भव्य कलश यात्रा से इसकी शुरुआत होगी। आयोजन का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों एवं सूत्रों को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस मौके पर बाबा विशु राउत इंटर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेश प्रसाद साह,जयप्रकाश भगत, दिलमोहन पासवान, मनोज शर्मा, राकेश जायसवाल, साहित्यकार संजय कुमार सुमन, मुकेश कुमार मंडल, पवन कुमार यादव, देवांशु कुमार देव, अमित कुमार सूर्यवंशी, जवाहर चौधरी,अरुणा देवी, नीलम देवी, मुकेश जयसवाल,छेदी दास,केशव कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.