मधेपुरा में अपहरण : फिरौती लेने पहुंचे बदमाश को पुलिस ने दबोचा
एएसपी ने बताया कि 9 मई को मदनपुर निवासी रामदत्त मेहता ने सदर थाना में आवेदन देकर सूचना दी कि उनका पुत्र मनोहर कुमार और दामाद करण कुमार मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से दवा और रिपोर्ट लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कॉलेज चौक के पास दोनों को अगवा कर लिया गया। इसके बाद अपहृतों के मोबाइल से ही परिजनों को कॉल कर फिरौती मांगी जाने लगी।
