• Bihar
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर भव्य समारोह आयोजित, आजीवन सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरित

    जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि मानवता मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। उन्होंने कहा कि तमाम विकास और उपलब्धियां तब तक सार्थक नहीं हैं, जब तक समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव जीवित है। जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा करना हम सभी का सर्वोच्च कर्तव्य है।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा मधेपुरा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मधेपुरा अभिषेक रंजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतिवर्ष रेड क्रॉस के संस्थापक एवं प्रथम विश्व शांति नोबेल पुरस्कार प्राप्त महान मानवतावादी सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

    इस अवसर पर नेशनल हेडक्वार्टर, दिल्ली द्वारा प्रदत्त आजीवन सदस्यों के प्रमाण-पत्रों का वितरण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने कहा कि मानवता मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। उन्होंने कहा कि तमाम विकास और उपलब्धियां तब तक सार्थक नहीं हैं, जब तक समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव जीवित है। जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा करना हम सभी का सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा एवं सहायता के कार्यों को और अधिक सशक्त एवं संगठित रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन रेड क्रॉस मधेपुरा के संसाधनों के विकास एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु हरसंभव सहयोग करेगा।

    कार्यक्रम में चेयरपर्सन डॉ० शांति यादव ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के जीवन एवं रेड क्रॉस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम “United in Humanity” निर्धारित की गई है।सोसाइटी के सचिव अधिवक्ता जयप्रकाश राम ने रेड क्रॉस सोसाइटी, मधेपुरा की उपलब्धियों एवं चुनौतियों की जानकारी दी तथा समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।

    कार्यक्रम का संचालन जयकृष्ण यादव द्वारा किया गया। समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव, सामान्य शाखा प्रभारी, साहित्यकार , प्रधानाध्यापिकाएं सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x