मधेपुरा/ सदर प्रखंड अंतर्गत महेशुआ पंचायत के राम जानकी स्थान, महेशुआ में भारती जीविका महिला विकास स्वावलम्बी सहकारी समिति लि०, राजपुर के द्वारा एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ जिला से आए मानव संसाधन प्रबंधक ऋषि कुमार, मधेपुरा सदर के प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, जिला कम्युनिकेशन पद्माकर मिश्र लाइव स्टॉक मैनेजर उत्तम कुमार शर्मा के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
शिविर में वेटरनरी ऑफिसर डॉ. प्रभात कुमार एवं एल.एच.एस. शिव कुमार द्वारा कुल लगभग 205 पशुओं (गाय, भैंस, बकरी आदि) का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवा वितरण एवं पशुपालन संबंधी उचित सलाह दी गई।
इस अवसर पर भारती संकुल स्तरीय संघ के सभी पदाधिकारी, कैडर दीदियाँ एवं महेशुआ पंचायत के सैकड़ों पशुपालक उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।















No comments yet. Be the first to comment!