मधेपुरा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है। अब चुनावी मैदान में 53 अभ्यर्थी शेष बचे है। 6 नवंबर को चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से संपर्क अभियान जारी है। अध्यक्ष के 1 पद पर चार अभ्यर्थी, सचिव पद के 1 पद पर तीन अभ्यर्थी, उपाध्यक्ष पद के तीन पदोंे पर 6, संयुक्त सचिव के तीन पदों पर 10, सहायक सचिव के तीन पदों पर चार,कोषाध्यक्ष के एक पद पर 6, अंकेक्षक के दो पद पर 7 और कार्यकारिणी सदस्य के 7 पद के लिए 17 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है।
जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाची पदाधिकारी कृतनारायण यादव एवं उपनिर्वाची पदाधिकारी धरणीधर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, सहायक सचिव, संयुक्त सचिव,अंकेक्षक,कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के सभी पदों के लिए 57 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में बचे हैं, जिनमें चार अभ्यर्थी को निर्विरोध घोषित किया गया है। निर्विरोध घोषित होने वाले अभ्यर्थियों में उपाध्यक्ष पद पर नूतन कुमारी, संयुक्त सचिव पद पर सीमा कुमारी, सहायक सचिव पद पर अर्चना कुमारी और कार्यकारिणी सदस्य के पद पर रिपू कुमारी प्रमुख है। शेष बचे 53 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में जमे हैं। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को अधिवक्ता संघ परिसर में अध्यक्ष, सचिव सहित्विभिन्न पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित है।














No comments yet. Be the first to comment!