घैलाढ़,मधेपुरा/ घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया पंचायत के बैलोखरी बुद्धनगर गांव के वार्ड नंबर-3 में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई.दोनों युवक सुबह करीब पांच बजे घर के आगे नहर की तरफ टहलने निकले थे.इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है
मृतकों की पहचान बैलोखरी बुद्धनगर गांव निवासी सिंटू कुमार (19 वर्ष), पिता सुधीर यादव, तथा रौशन कुमार (17 वर्ष), पिता गुलाब यादव के रूप में हुई है. दोनों आपस में अच्छे दोस्त थ. रोजमर्रा की तरह सुबह टहलने निकले दोनों युवकों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सुबह साबित होगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब पांच बजे सिंटू कुमार और रौशन कुमार अपने घर के आगे नहर की तरफ टहलने गए थे.इसी दौरान दोनों 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गए.करंट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.घटना की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.
इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. जिन घरों में बच्चों के भविष्य को लेकर उम्मीदें थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है. दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.परिवार के सदस्यों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं, इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं.
कम उम्र में दो युवकों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है. गांव के लोग पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने में जुटे हैं, लेकिन अपनों को खोने का गम परिवारों के लिए असहनीय बना हुआ है.
इस संबंध में घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि मुझे इस घटना को लेकर कोई जानकारी नहीं है.














No comments yet. Be the first to comment!