मधेपुरा/ महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निदेशानुसार शुक्रवार क़ो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाअंतर्गत विशेष अभियान के तहत वृहत कार्यक्रम/स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला प्रोग्राम कार्यालय, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन, वन स्टाफ सेंटर, पालनाघर, सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वृहत साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित की गई. इस अवसर पर बच्चियों के बीच स्पॉट किड्स का वितरण किया गया.
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कहा कि स्वच्छता केवल हमारे आसपास की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे अच्छे स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन का आधार है। महात्मा गांधी जी का सपना था कि हमारा देश स्वच्छ और स्वस्थ बने। आज हम सभी का कर्तव्य है कि उनके इस सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें. स्वच्छता हम सभी की व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी है। हमें अपने घर, कार्यालय, विद्यालय, सार्वजनिक स्थानों और आसपास के वातावरण को साफ रखना चाहिए। कूड़ा-कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिए। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना चाहिए तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करना चाहिए।
जिला परियोजना प्रबंधक अमन कुमार झा ने कहा कि गंदगी अनेक बीमारियों का जड़ है. यदि हमारा घर गांव, पंचायत, कार्यालय और आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगी तो हमारा समाज और हम स्वस्थ रहेंगे. स्वच्छता का अर्थ केवल अपने घर की सफाई नहीं बल्कि अपने आसपास की सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थानों,आंगनबाड़ी केंद्रों और जल स्रोतों को भी साफ रखना है.
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक इमरान आलम, केंद्र प्रशासन कुमारी शालिनी, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार मुमताज आलम, वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार, केस वर्कर रोबिन कुमार, लक्ष्मी कुमारी, परामर्शी संगीता सिंह, लेखा सहायक नव्या भारती, विकास कुमार, क्रेच वर्कर प्रियंका, सहायक क्रेच वर्कर रीना, कार्यालय सहायक राकेश कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर रोशन, रामाशीष, केशव, एमटीएस दीपक कुमार, आदर्श राज सहित कई कर्मी मौजूद थे.















No comments yet. Be the first to comment!