मधेपुरा। जिला अधिवक्ता संध के विभिन्न पदों को लेकर नामांकन शुरु हो गया है। निर्वाची पदाधिकारी कृतनारायण यादव, उप निर्वाची पदाधिकारी धरणीधर सिंह के सामने महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव आदि पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। महासचिव पद के लिए अधिवक्ता सदानंद यादव, गणेश कुमार उर्फ हेलो ने पर्चा दाखिल किया। जबकि कार्यकारिणी पद के लिए अक्षुदेव, राहुल कुमार, प्रकाश मल्लिक, राजा विभुति व श्रवण कुमार शामिल है। सहायक सचिव पद के लिए अधिवक्ता अर्जुन कुमार, संयुक्त सचिव के लिए राजकुमार गोपाल, अनिल कुमार, ऑडिटर पद के लिए निर्मल कुमार, संतोष मानव, कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्मल कुमार निर्मल प्रमुख रुप से शामिल है। मालूम हो कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर 6 नवंबर को मतदान निर्धारित है।