राजीव कुमार | गम्हरिया, मधेपुरा | ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रखंड परिसर गम्हरिया से सूर्यगंज बाजार होते हुए प्लस टू उच्च विद्यालय, सूर्यगंज तक प्रभात फेरी सह पदयात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन के नेतृत्व में निकली यात्रा में अधिकारी, कर्मी, जीविका दीदियां और स्कूली बच्चे तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विद्यालय परिसर में डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने तिरंगे को राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रतीक बताया। मौके पर डीडीसी अनिल बसाक, बीडीओ चंदन कुमार, सीओ स्नेहा सागर सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।















No comments yet. Be the first to comment!