• Bihar
  • मधेपुरा में नाला निर्माण पर बवाल, जनप्रतिनिधियों ने कहा घटिया काम बंद हो, एजेंसी पर दर्ज हो एफआईआर

    अनियमितता में शामिल अधिकारियों व संवेदकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग जोर पकड़ रही है। नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं को लेकर उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद, पूर्व मुख्य पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों ने विधायक प्रो. चंद्रशेखर के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज/मधेपुरा/ मधेपुरा में बुडको द्वारा किए जा रहे नाला निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कड़ा रूख अपनाया है। जान माल से खिलवाड़ कर रहे इस निर्माण कार्य को तत्काल रोकने, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने तथा अनियमितता में शामिल अधिकारियों व संवेदकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग जोर पकड़ रही है। नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं को लेकर उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद, पूर्व मुख्य पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों ने विधायक प्रो. चंद्रशेखर के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।

    बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने नाला निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नाला प्राक्कलन के अनुसार बन रहा है या नहीं, ढलान की स्थिति सही है या नहीं इन सभी बिंदुओं की जांच आवश्यक है। पूर्णिया गोला चौक पिछले 20 वर्षों से हल्की बारिश में झील बन जाता है, ऐसे में यह योजना समाधान देगी या फिर ठेकेदार अफसर शाही के लूट का जरिया बन जाएगी, यह सबसे बड़ा सवाल है। उन्होंने नगर के जनहित मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिनिधियों का आभार जताया और कहा कि गुणवत्तापूर्ण व सही ढलान के साथ नाला निर्माण सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

    बैठक में उप मुख्य पार्षद पुष्पलता कुमारी समेत सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि वे मधेपुरा की तस्वीर बदलने को प्रतिबद्ध हैं। लगातार चल रही अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए प्रतिनिधियों ने कहा कि जनता को बेहतर व्यवस्था दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व मुख्य पार्षद डॉ. विजय कुमार विमल ने कहा कि नगर की व्यवस्था सुधारना समय की मांग है और इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। बैठक में वार्ड पार्षद शशि कुमार, जयशंकर कुमार, मनीष कुमार मिंटू, प्रमोद प्रभाकर, रामनारायण कनौजिया, माला देवी, राजेश यदुवंशी, मुकेश कुमार मुन्ना, रुदल यादव, विजय पंडित, कुमार किशोर, सीताराम यादव, संदीप कुमार गुड्डू, भानु कुमार, मनोज कुमार, गौरी शंकर उर्फ टुनटुन जी, पूर्व उप मुख्य पार्षद रामकृष्ण यादव, राजद नेता सुरेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।