नौशाद आलम/चौसा, मधेपुरा/ चौसा प्रखंड अंतर्गत विश्वास जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ चिरोड़ी पंचायत में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जीविका कर्मियों के अलावा पशु स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और अन्य कर्मी भाग लिया ।शिविर में करीब ढाई सौ पशुपालकों के पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा उसे उचित सहायता देते हुए सलाह दिया गया । इस बाबत जीविका बीपीएम चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि जीविका के सहयोग से पशु स्वास्थ्य विभाग केद्वारा शिविर का आयोजन किया गया है इस शिविर के आयोजन का मुख्य कारण था कि जीविका के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के पशु के स्वास्थ्य का परीक्षण करना है इस शिविर में 222 पशुपालकों के पशु के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और जरूरतमंद मवेशियों को संबंधित दवाई दी गई जबकि पशु के रखरखाव खान-पान के बारे में इस बदलते मौसम में संबंधित अन्य जानकारियां दी गई मौके पर प्रखंड मेंटर दयानंद कुमार, एलएस अनीश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार, कार्यालय सहायक सुधीर कुमार सहित अन्य जीविका अकादमी और पशु स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।