• Others
  • जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आलमनगर में ‘बिहार बदलाव सभा’ को किया संबोधित

    नौशाद आलम @कोसी टाइम्स चौसा,मधेपुरा:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को आलमनगर विधानसभा अंतर्गत चौसा के जनता हाई स्कूल मैदान में ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया। अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में चौसा पहुंचे हैं। जनसभा में उमड़ी भीड़ के बीच प्रशांत किशोर ने जन सुराज के स्थानीय प्रत्याशी सुबोध सुमन


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम @कोसी टाइम्स

    चौसा,मधेपुरा:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को आलमनगर विधानसभा अंतर्गत चौसा के जनता हाई स्कूल मैदान में ‘बिहार बदलाव सभा’ को संबोधित किया। अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में चौसा पहुंचे हैं।

    जनसभा में उमड़ी भीड़ के बीच प्रशांत किशोर ने जन सुराज के स्थानीय प्रत्याशी सुबोध सुमन के किए वोट देने की अपील की। प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में पीएम मोदी, सीएम नीतीश और राजद प्रमुख लालू यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि आपने अपने यहां से भाजपा के सांसद-विधायक को 20-25 साल तक जिताया। लेकिन फिर भी स्थिति नहीं सुधरी है। हमारे बच्चे अभी बहुत मुश्किल से छठ पर्व में वापस घर आए हैं। अगर आपने उनके लिए वोट नहीं दिया तो वे फिर से पीठ पर बोरा रखकर वापस जाने के लिए मजबूर होंगे और अगले पांच साल तक यह स्थिति नहीं सुधरेगी।उन्होंने कहा कि मोदीजी को बिहार से बहुत समर्थन मिला। आलमनगर और मधेपुरा से भी आपने उन्हें वोट दिया। लेकिन मोदीजी ने फैक्ट्री सूरत में लगवाई। इधर लालू-नीतीश ने मिलकर अपने 35 वर्षों के शासन में बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री बना दिया है। नीतीश की सरकार 5 साल से जनता को लूट रही थी और अब महिलाओं को 10-10 हजार रूपये दे रही है। आज आपके पास मौका है और विकल्प है। आज अगर आपने समझदारी नहीं दिखाई तो अगले पांच साल फिर यह लोग आपको लूटते रहेंगे।
    उन्होंने आगे कहा कि आलमनगर में दूसरी पार्टियों के लोग आकर मुस्लिम भाइयों को डराते हैं। उनसे कहते हैं कि हमें वोट दो, हम भाजपा को हरायेंगे। लेकिन हम कहते हैं कि आप अल्लाह के बताए रास्ते पर चलिए। आपका भला ख़ुद हो जाएगा। अपने बच्चों के लिए वोट दीजिए तो उनके भविष्य में उजाला होगा। लालटेन में जलते रहेंगे तो रोशनी लालूजी के घर में होती रहेगी।

    प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार नाली-गली के लिए नहीं, हिंदू-मुसलमान के लिए, अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।