• Others
  • कृषि कार्यालय से शुरुआत हुई मतदाता जागरूकता अभियान

    नौशाद आलम@कोसी टाइम्स चौसा,मधेपुरा:प्रखंड कृषि कार्यालय चौसा में शनिवार को किसान चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ कोमल भारती ने की। चौपाल में किसानों को खेती-बाड़ी के आधुनिक तरीके और कीट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने के लिए भी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम@कोसी टाइम्स

    चौसा,मधेपुरा:प्रखंड कृषि कार्यालय चौसा में शनिवार को किसान चौपाल सह मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ कोमल भारती ने की। चौपाल में किसानों को खेती-बाड़ी के आधुनिक तरीके और कीट प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

    बीएओ कोमल भारती ने बताया कि यह अभियान प्रखंड के सभी पंचायत में अलग-अलग तिथियों पर चलाया जाएगा। इसके लिए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधकों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को मतदान के लिए प्रेरित कर जिले में वोट प्रतिशत बढ़ाना है।अधिकारियों ने बताया कि वोट की महत्ता समझाने और लोगों को जागरूक करने के लिए इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को शपथ दिलाई गई कि वे भारत के नागरिक के रूप में लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखेंगे।उन्होंने धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या किसी अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।

    इस अवसर पर कृषि समन्वयक कौशल कृष्ण अम्बेडकर, अंबुज कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी कोमल भारती, कृषि समन्वमक कौशल कृष्ण अम्बेदकर, अंबुज कुमार, अवधेश कुमार, तकनीकि सहायक प्रबंधक बीरमणि कुमार, अंकित कुमार पासवान, किसान सलाहकार कुंजबिहारी शास्त्री,धीरज कुमार पासवान, अनुज कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, मणिकांत कुमार, कार्यपालक सहायक अमन कुमार, लेखापाल राजीव कुमार चौधरी सहित कई अन्य किसान एवं किसान सलाहकार मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।