• Others
  • विधानसभा चुनाव को लेकर स्वच्छता कर्मियों ने मतदाताओं को जागरूक करने लिए चलाया कार्यक्रम

    नौशाद आलम@कोसी टाइम्स चौसा,मधेपुरा: प्रखंड के मुख्यालय में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया.आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान शत प्रतिशत कराने के उद्देश्य से


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम@कोसी टाइम्स

    चौसा,मधेपुरा: प्रखंड के मुख्यालय में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रखंड के स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया.आगामी 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान शत प्रतिशत कराने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है.

    प्रखंड के चौसा पूर्वी पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार द्वारा बारी बारी से उन सभी पंचायतों में चिन्हित गांव में जहां पूर्व के चुनाव में मत प्रतिशत कम रहा है एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता किया जाएगा. इसी अभियान मे स्वच्छता कर्मी के सहयोग से कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.स्वचछता पर्यवेक्षक यासीर हामीद ने सभी लोगों को विस्तार से सुरक्षित ,नैतिक तथा व्यापक मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी.

    मौके पर कार्यपालक सहायक अमर कुमार पासवान,स्वच्छता पर्यवेक्षक शमशाद अंसारी, सद्दाम हुसैन, कृष्ण कुमार, अजीत कुमार,दासो शर्मा, निरंजन पासवान, आशीष कुमार, पिन्टु कुमार रिषिदेव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।